आकर्षि, तान्या की दूसरे दौर में हार से कनाडा ओपन में भारतीय चुनौती खत्म

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-07-2026
Aakarshi, Tanya lose in the second round and end Indian challenge at Canada Open
Aakarshi, Tanya lose in the second round and end Indian challenge at Canada Open

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तान्या हेमनाथ और आकर्षि कश्यप की कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में हार के साथ भारतीय चुनौती का अंत हो गया।
 
तीसरी वरीयता प्राप्त जापान की रिको गुनजी ने तान्या हेमनाथ को महज 31 मिनट में सीधे गेमों में 21-11, 21-11 से पराजित किया। आकर्षि ने चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका की बेइवेन झांग को कड़ी टक्कर दी, लेकिन एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में उन्हें 20-22, 21-17, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा।
 
इससे पहले तान्या ने शुरुआती दौर में अमेरिका की दिशा गुप्ता को जबकि आकर्षि ने फ्रांस की अन्ना तात्रानोवा को शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई थी।