श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे अमित शाह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-07-2026
 a day-long visit on Shyama Prasad Mukherjee's birth anniversary
a day-long visit on Shyama Prasad Mukherjee's birth anniversary

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जिसके लिए राज्य सरकार ने कार्यक्रमों की एक पूरी शृंखला तैयार की है।
 
शाह सबसे पहले महानगर के पूर्वी हिस्से में स्थित ‘इको पार्क’ जाएंगे, जहां वह जनसंघ के संस्थापक की 125 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के स्थान पर भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
 
इसके बाद वह दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में मुखर्जी के पैतृक निवास पर जाएंगे और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं शिक्षाविद को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
 
शाम को शाह विश्व बांग्ला मेला मैदान में एक स्मृति समारोह में शामिल होंगे, जहां राज्यभर से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने का अनुमान है।
 
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री भाजपा की प्रदेश इकाई के साथ संगठनात्मक मामलों और पश्चिम बंगाल में पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।
 
नौ मई को भाजपा की सरकार बनने के बाद शाह पहली बार राज्य के दौरे पर आ रहे हैं।