Medical students should aim for Nobel Prize, solve global health crises: Vice President
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को मेडिकल छात्रों से आग्रह किया कि वे वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर चुनौतियों की पहचान करें और उनके समाधान विकसित करें।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने इच्छा जताई कि इस संस्थान का कोई विद्यार्थी नोबेल पुरस्कार जीते।
राधाकृष्णन ने कहा, “आपको केवल एक शोध छात्र या वैज्ञानिक ही नहीं बनना चाहिए, बल्कि आपको मानवता के सामने मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाकर उनका समाधान भी खोजना चाहिए। मेरी इच्छा है कि एक दिन ऐसा आए, जब हमारे एनटीआर विश्वविद्यालय से कोई व्यक्ति नोबेल पुरस्कार जीते।”
गहन अनुसंधान का अनुभव हासिल करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल मानव कल्याण के साधन के रूप में किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते समय वैज्ञानिक प्रमाणिकता, मरीज की सुरक्षा, डेटा गोपनीयता और नैतिक जिम्मेदारी का ध्यान रखना अनिवार्य है।