IVF patient with rare twin pregnancy undergoes emergency surgery at Gurugram hospital
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
हरियाणा के गुरुग्राम के एक अस्पताल के चिकित्सकों ने दुर्लभ दोहरी गर्भावस्था वाली 32 वर्षीय एक महिला की सफलतापूर्वक सर्जरी की।
महिला इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) के बाद गर्भवती हुई थी। 11 सप्ताह की गर्भवती महिला में ‘हेटरोटोपिक’ गर्भावस्था का पता चला था। उसके गर्भाशय के भीतर एक और गर्भावस्था जारी थी। हालांकि गर्भाशय के बाहर विकसित हो रहे गर्भ के फट जाने से स्थिति गंभीर हो गई थी।
‘हेटेरोटोपिक’ गर्भावस्था एक बहुत ही दुर्लभ और जटिल स्थिति है जिसमें दो गर्भधारण एक ही समय में होते हैं-एक गर्भाशय के अंदर और दूसरा गर्भाशय के बाहर, अक्सर फैलोपियन ट्यूब में।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके फटी हुई फैलोपियन ट्यूब को हटा दिया और गर्भाशय के भीतर पल रहे गर्भ को सुरक्षित रखा।
‘आर्टेमिस’ अस्पताल ने बताया कि गर्भ फटने के कारण महिला के पेट में लगभग 800 मिलीलीटर रक्त और थक्के जमा हो गए थे जिसके कारण आपातकालीन सर्जरी आवश्यक हो गई थी।