Oppo Find X9 और Find X9 Pro: क्या वाकई ये हैं बेस्ट ऑफ द बेस्ट?

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-02-2026
Oppo Find X9 and Find X9 Pro: Are they really the best of the best?
Oppo Find X9 and Find X9 Pro: Are they really the best of the best?

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 

Oppo की Find X सीरीज़ हमेशा से प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती रही है। दो महीने से ज़्यादा समय तक Oppo Find X9 और Find X9 Pro इस्तेमाल करने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि कंपनी ने इस बार भी यूज़र्स की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की है। दोनों ही फोन पावर, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में खास नजर आते हैं।

Oppo Find X9 Pro की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। आमतौर पर जहां फोन एक दिन चलने की बात करते हैं, वहीं यह फोन भारी इस्तेमाल के बाद भी दो दिन तक आराम से साथ निभाता है। गेमिंग, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और नेविगेशन जैसे कामों के बाद भी बैटरी की चिंता नहीं होती।

कैमरा के मामले में भी Find X9 Pro शानदार है। इसका 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हर हाल में साफ और नेचुरल तस्वीरें देता है। चाहे कम रोशनी हो या ज़्यादा ज़ूम, फोटो क्वालिटी हर बार भरोसेमंद रहती है। वीडियो रिकॉर्डिंग में भी इसका प्रदर्शन लगातार बेहतर नजर आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जो Trinity Engine के साथ मिलकर स्मूद और तेज़ अनुभव देता है। भारी गेमिंग के दौरान भी फोन गर्म नहीं होता और हैंग होने जैसी समस्या नहीं आती। साथ ही इसका प्रीमियम बिल्ड और IP66, IP68 और IP69 रेटिंग इसे बेहद मज़बूत बनाती है।

वहीं Oppo Find X9 थोड़ा छोटा लेकिन उतना ही दमदार विकल्प है। इसमें 7,025mAh बैटरी दी गई है, जो एक से डेढ़ दिन तक आराम से चल जाती है। इसका 6.59 इंच का डिस्प्ले, पतले बेज़ल और शानदार हैंडफील इसे इस्तेमाल में काफी आरामदायक बनाते हैं। कैमरा सेटअप भले ही प्रो से थोड़ा कम हो, लेकिन फिर भी रोज़मर्रा की फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन है।

कुल मिलाकर, अगर आपको बेहतरीन बैटरी और कैमरा चाहिए तो Find X9 Pro (₹1,09,999) एक दमदार विकल्प है। वहीं कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप अनुभव चाहने वालों के लिए Find X9 (₹74,999) भी शानदार सौदा साबित होता है।