कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, ब्लैकरॉक सहित अन्य निवेशकों ने ग्रो में 1,905 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-11-2026
Kotak Mahindra Mutual Fund, BlackRock and other investors bought shares worth Rs 1,905 crore in Groww
Kotak Mahindra Mutual Fund, BlackRock and other investors bought shares worth Rs 1,905 crore in Groww

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड और ब्लैकरॉक समेत घरेलू एवं वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स में 1,905 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
 
एनएसई पर थोक सौदों के बारे में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को हुए इस सौदे में निवेशकों ने सामूहिक रूप से 8.70 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे, जो बिलियनब्रेन्स गैराज की 1.38 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। प्रति शेयर की खरीद औसतन 219 रुपये के भाव पर की गई।
 
कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड इस सौदे में सबसे बड़ा खरीदार रही। उसने 448.95 करोड़ रुपये में 2.05 करोड़ शेयर खरीदे, जो कंपनी की 0.33 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।
 
इस खरीद के बाद ग्रो में कोटक महिंद्रा मयूचुअल फंड की हिस्सेदारी 1.89 प्रतिशत से बढ़कर 2.21 प्रतिशत हो गई।
 
वैश्विक स्तर पर परिसंपत्ति प्रबंधन की प्रमुख कंपनी ब्लैकरॉक बेंगलुरु स्थित कंपनी ग्रो के शेयर की दूसरी सबसे बड़ी खरीदार रही। इसने 294.55 करोड़ रुपये में 1.34 करोड़ से अधिक शेयर खरीदे।