छुट्टियों की योजना के लिए एआई की मदद ले रहे हैं? कभी-कभी ज्यादा जानकारी भी बन जाती है परेशानी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-10-2026
Looking to use AI to plan your vacation? Sometimes too much information can be a problem.
Looking to use AI to plan your vacation? Sometimes too much information can be a problem.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कल्पना कीजिए कि आप भारत के ‘गोल्डन ट्रायंगल’ त्रिकोण यानी दिल्ली, आगरा और जयपुर की छुट्टियों पर जाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए आप ढेरों वेबसाइट पर जानकारी जुटा सकते हैं, समीक्षाएं पढ़ सकते हैं और दोस्तों से सुझाव मांग सकते हैं।
 
या फिर आप चैटजीपीटी अथवा जेमिनी को अपनी यात्रा की तारीखें, बजट और रुचियां बता सकते हैं और कुछ ही सेकंड में अपनी यात्रा की पूरी योजना हासिल कर सकते हैं।
 
ऐसा करने वाले आप अकेले नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के बहुत से लोग पहले से ही इस तरीके को अपना रहे हैं। वयस्क यात्रियों पर किए गए एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के 28.8 प्रतिशत लोगों ने यात्रा के दौरान किफायती विकल्प खोजने, गंतव्यों के बारे में जानकारी जुटाने और अपनी यात्रा की योजना तैयार करने के लिए सृजनात्मक कृत्रिम मेधा (एआई) का इस्तेमाल किया।
 
ऑस्ट्रेलियाई सरकार के शोध के अनुसार, जेन-जी यानी युवा पीढ़ी के यात्रियों में यह आंकड़ा 30 प्रतिशत है।
 
एआई अब यात्रियों और उनके द्वारा चुने जाने वाले पर्यटन स्थलों, होटल तथा यात्रा के दौरान मिलने वाले अनुभवों के बीच एक प्रमुख माध्यम बनता जा रहा है। हमारे नए शोध का उद्देश्य यह समझना था कि किन कारणों से यात्री अपनी यात्रा से जुड़े फैसले एआई मंचों को सौंपने के लिए तैयार होते हैं।