प्रियंका चोपड़ा बोलीं, इतनी व्यस्त भी नहीं कि परिवार आगे न बढ़ा सकें

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 14-01-2022
प्रियंका चोपड़ा बोलीं, इतनी व्यस्त भी नहीं कि परिवार आगे न बढ़ा सकें
प्रियंका चोपड़ा बोलीं, इतनी व्यस्त भी नहीं कि परिवार आगे न बढ़ा सकें

 

आवाज द वाॅयस / नई दिल्ली
   
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पास इस समय भले ही करीब 12 प्रोजेक्ट हों, लेकिन भविष्य में उनका परिवार बढ़ाने की योजना है.वैनिटी फेयर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने मां बनने की इच्छा जताई.
 
वह कहती हैं कि जब भी ऐसा होगा, वह और उनके पति निक जोंस अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए तैयार रहेंगे.प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि क्या उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा नानी बनना चाहती हैं ?
 
उन्होंने जवाब दिया,‘‘यह भविष्य के लिए हमारी इच्छा का एक बड़ा हिस्सा है.‘‘  ईश्वर की कृपा से जब जो होगा, होगा.”हालांकि, यह पूछे जाने पर कि क्या वह और निक जोंस अपने काम में व्यस्त हैं, प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘‘वे परिवार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत व्यस्त नहीं हैं.‘‘
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2018 में हुई थी. दोनों आत्मविश्वास से भरे हैं और अपने प्रोजेक्ट को अंजाम तक पहंुचाने में लगे हैं.