'किंग ऑफ द हिल' के वॉयस एक्टर जोनाथन जोस की गोलीबारी में मौत

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 03-06-2025
'King of the Hill' voice actor Jonathan Jose killed in shooting
'King of the Hill' voice actor Jonathan Jose killed in shooting

 

लॉस एंजेलेस 

लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज़ 'किंग ऑफ द हिल' में 'जॉन रेडकॉर्न' को आवाज देने वाले अभिनेता जोनाथन जोस की मौत हो गई है।वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, सैन एंटोनियो पुलिस ने पुष्टि की है कि जोस की मौत शनिवार को एक गोलीबारी की घटना में हुई। वह 59 वर्ष के थे।

पुलिस को रविवार रात करीब 7 बजे एक घर के बाहर गोलीबारी की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर अधिकारियों ने देखा कि जोनाथन जोस सड़क के पास कई गोलियां लगने के बाद गंभीर अवस्था में पड़े थे।

पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन मेडिकल टीम के आने तक जोस की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

गोली चलाने वाला आरोपी घटना के तुरंत बाद वाहन में भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे एक ब्लॉक दूर जाकर गिरफ्तार कर लिया और हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया गया।

जोनाथन जोस ने 'किंग ऑफ द हिल' में सीज़न 2 से लेकर सीज़न 13 तक 'जॉन रेडकॉर्न' को आवाज़ दी थी। उन्होंने यह किरदार विक्टर आरोन के निधन (1996 में एक कार दुर्घटना) के बाद संभाला था।

जोस ने हाल ही में शो के अपकमिंग रीवाइवल वर्जन के लिए भी अपनी आवाज रिकॉर्ड की थी।

उनके अन्य प्रसिद्ध प्रोजेक्ट्स में 'पार्क्स एंड रिक्रिएशन', 'टुल्सा किंग', 'रे डोनोवन', 'ट्रू ग्रिट', 'द मैग्निफिसेंट सेवन' और कई अन्य फिल्में और सीरीज़ शामिल हैं।