लंबे इंतज़ार के बाद शूटिंग पर लौट रही हैं दीपिका पादुकोण

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 20-08-2025
Deepika Padukone is returning to shooting after a long wait
Deepika Padukone is returning to shooting after a long wait

 

नई दिल्ली

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण माँ बनने के बाद लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर काम पर लौट रही हैं। मातृत्व को प्राथमिकता देने के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी और हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की एक फिल्म भी छोड़ दी थी।

लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए दीपिका अपने प्रशंसकों के बीच वापसी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह निर्देशक एटली की फिल्म ‘AA22XA6’ में नज़र आएंगी।

अल्लू अर्जुन संग स्क्रीन शेयर करेंगी दीपिका

इस बड़े बजट की फिल्म में दीपिका के साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग करीब 100 दिनों तक चलेगी और इसका काम नवंबर से शुरू होगा।

दमदार स्टारकास्ट और सरप्राइज़

दीपिका और अल्लू अर्जुन के अलावा, फिल्म में रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियाँ भी दिखाई देंगी। दर्शकों के लिए फिल्म में कई सरप्राइज़ एलिमेंट्स रखे गए हैं। खास बात यह है कि इस बार दर्शक दीपिका को जोखिम भरे एक्शन सीन करते हुए भी देखेंगे।

शूटिंग शर्तों पर मिली सहमति

माँ बनने के बाद दीपिका ने साफ़ कर दिया था कि वह आठ घंटे से ज़्यादा काम नहीं करेंगी। निर्देशक एटली ने इस मामले में उनका पूरा सहयोग किया है, जिससे अभिनेत्री बिना किसी परेशानी के सेट पर वापसी कर रही हैं।