प्रो नीलोफर खान बनीं कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 19-05-2022
प्रो नीलोफर खान बनीं कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति
प्रो नीलोफर खान बनीं कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति

 

आवाज द वाॅयस / श्रीनगर

प्रोफेसर नीलोफर खान कश्मीर विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त की गई हैं. वह पहली महिलाएं हैं जिन्हें इस विवि का कुलपति बनाया गया है.उनकी नियुक्ति की घोषणा आज श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की.

नीलोफर खान विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं. इनकी नियुक्त को लेकर जारी आदेश में कहा गया है,‘‘कश्मीर और जम्मू विश्वविद्यालय अधिनियम, 1969की धारा 12के तहत मुझे निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं मनोज सिन्हा, चांसलर, कश्मीर विश्वविद्यालय, प्रोफेसर निलोफर खान, प्रोफेसर, गृह विज्ञान विभाग, कश्मीर विश्वविद्यालय को नियुक्त करता हूं. उन्हें कश्मीर विश्वविद्यालय का कुलपति पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन (03) वर्ष की अवधि के लिए बनाया गया है.‘‘

उप राज्यपाल सचिवालय द्वारा पत्र गुरुवार दोपहर जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि नियम और शर्तों को अलग से अधिसूचित किया जाएगा.गौरतलब है कि प्रो नीलोफर खान प्रीमियर संस्थान में नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं.

वह पृथ्वी-वैज्ञानिक प्रो तलत अहमद का स्थान लेंगी, जिनका तीन साल का कार्यकाल अगस्त 2021 में समाप्त हो गया.