नई दिल्ली
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के उर्दू विभाग और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद (एनसीपीयूएल) के संयुक्त प्रयास से प्रसिद्ध साहित्यकार कलीमुद्दीन अहमद की रचनाओं पर आधारित एक महत्वपूर्ण पुस्तक प्रकाशित की गई है।
यह पुस्तक 27 अप्रैल 2026 को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एफटीके में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी 'कलीमुद्दीन अहमद की निगارشात: एक बाज़दीद' (कलीमुद्दीन अहमद की रचनाओं का पुनरावलोकन) के शोधपत्रों पर आधारित है। संगोष्ठी का आयोजन जामिया के उर्दू विभाग ने एनसीपीयूएल के सहयोग से किया था।
पुस्तक का संपादन संगोष्ठी के संयोजक एवं उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. कौसर मजहरी ने किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन और पुस्तक के प्रकाशन में कुलपति प्रो. मजहर आसिफ तथा कुलसचिव प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी का विशेष सहयोग और व्यक्तिगत रुचि महत्वपूर्ण रही।
इस पुस्तक में 22 शोधपरक एवं अकादमिक आलेख शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अलीगढ़ के प्रो. शफे किदवई का 18 पृष्ठों का विस्तृत बीज वक्तव्य और संपादक प्रो. कौसर मजहरी की ओर से लिखी गई 18 पृष्ठों की भूमिका भी इसमें शामिल है।
विश्वविद्यालय का मानना है कि यह पुस्तक कलीमुद्दीन अहमद के साहित्य और आलोचनात्मक लेखन पर अध्ययन करने वाले शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्वानों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ साबित होगी।
जामिया के उर्दू विभाग ने कहा है कि वह कुलपति प्रो. मजहर आसिफ द्वारा निर्धारित अकादमिक दृष्टिकोण और दिशा में आगे बढ़ते हुए विश्वविद्यालय को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयासों में जुटा है।