राजभाषा हिंदी प्रतियोगिता में अलिशा जैनब प्रथम

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] • 1 Years ago
राजभाषा हिंदी प्रतियोगिता में अलिशा जैनब प्रथम
राजभाषा हिंदी प्रतियोगिता में अलिशा जैनब प्रथम

 

आवाज द वॉयस/ अलीगढ़

यहां के प्रतिष्ठित स्कूल अवर लेडी अॉफ फातिमा की कक्षा छह के खंड बी की छात्रा अलिशा जैनब ने कमाल कर दिखाया. वहमहात्मा गांधी राजभाषा हिंदी प्रचार संस्था, सदाशिव पेठ, पुणे द्वारा राजभाषा हिंदी के लेखन प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं.

अलिशा जैनब को इस उपलब्धि के लिए महात्मा गांधी राजभाषा हिंदी प्रचार संस्था, पुणे ने प्रमाणपत्र और मेडल भेंट देकर सम्मानित किया.अलिशा जैनब की इस कामयाबी पर उनकी मां निकहत परवीन एवं पिता प्रोफेसर जसीम मोहम्मद ने खुशी जताई है.

इस बीच कक्षा की शिक्षिका सुनील सिंह एवं स्कूल प्रबंधन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में उत्कृष्ट लेखन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है. प्रो जसीम मोहम्मद ने कहा कि हिंदी राजभाषा के रूप में आगे बढ़े यही कामना है.

महात्मा गांधी राजभाषा हिंदी प्रचार संस्था, पुणे प्रतिवर्ष भारत के सभी प्रदेशों में हिंदी भाषा लेखन प्रतियोगिता करवाकर उत्कृष्ट लेखन के लिए स्कूल विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित करता है.