आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को जस्ता की कीमत 80 पैसे की तेजी के साथ 364.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 80 पैसे या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 364.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 142 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।