आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम एशिया संकट के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 2.70 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 80 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,70,199 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,076 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी की कीमत 1.54 प्रतिशत बढ़कर 74.87 डॉलर प्रति औंस हो गयी।