शेयर बाजार में जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-02-2026
The ongoing decline in the stock market stopped, Sensex rose by 650 points.
The ongoing decline in the stock market stopped, Sensex rose by 650 points.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
स्थानीय शेयर बाजार में जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 650 अंक के लाभ में रहा जबकि एनएसई निफ्टी 212 अंक चढ़ गया। बिजली, बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स लगातार तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट से उबरते हुए 650.39 अंक यानी 0.79 प्रतिशत चढ़कर 83,277.15 अंक पर बंद हुआ।
 
एनएसई निफ्टी 211.65 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 25,682.75 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में पावरग्रिड सबसे अधिक लाभ में रहा। इसमें 4.45 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक में प्रमुख रूप से तेजी रही।
 
दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।