इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-06-2026
Tata Motors to complete Iveco acquisition by September
Tata Motors to complete Iveco acquisition by September

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि इवेको के अधिग्रहण के लिए ज्यादातर जरूरी मंजूरियां हासिल हो गई हैं और चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर तक यह सौदा पूरा होने की उम्मीद है।
 
चंद्रशेखरन ने कंपनी की ऑनलाइन हुई दूसरी सालाना आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि विलय के समय टाटा मोटर्स और इवेको का संयुक्त राजस्व 25 अरब डॉलर होगा और इसके अगले पांच साल में 35 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘अगले पाच साल में, संयुक्त राजस्व 35 अरब डॉलर तक पहुंचने की काफी संभावना है। इसलिए, इसमें विकास के बहुत सारे अवसर हैं...।’’
 
प्रस्तावित अधिग्रहण टाटा मोटर्स के वैश्विक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम रणनीतिक कदम है।
 
टाटा मोटर्स ने जुलाई, 2025 में इटली की वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको समूह को 3.8 अरब यूरो में खरीदने की घोषणा की थी। इसमें कंपनी का रक्षा कारोबार शामिल नहीं था।