बजाज ऑटो का 5,632.8 करोड़ रुपये का शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम एक जुलाई से

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-06-2026
Bajaj Auto's Rs 5,632.8 crore share buyback programme from July 1
Bajaj Auto's Rs 5,632.8 crore share buyback programme from July 1

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बजाज ऑटो लिमिटेड का 5,632.8 करोड़ रुपये का शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम एक जुलाई, 2026 से शुरू होगा।

कंपनी ने शेयर बाजार को यह सूचना दी है। कंपनी ने बताया कि वह 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 46.94 लाख तक पूर्ण चुकता शेयरों को 12,000 रुपये प्रति शेयर की दर से वापस खरीदेगी। यह पुनर्खरीद नकद भुगतान के माध्यम से की जाएगी और इसका कुल आकार अधिकतम 5,632.8 करोड़ रुपये होगा।
 
कंपनी के अनुसार, इस प्रस्ताव को छह मई, 2026 को निदेशक मंडल की मंजूरी मिली थी। इसके बाद 14 मई, 2026 को विशेष प्रस्ताव के माध्यम से डाक मत के जरिये शेयरधारकों की स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके परिणाम 18 जून, 2026 को घोषित किए गए थे।
 
पुर्नखरीद एक जुलाई, 2026 से शुरू होकर सात जुलाई तक चलेगी।
 
बजाज ऑटो ने कहा कि उसके कारोबार में वृद्धि, मजबूत नकदी प्रवाह और सुदृढ़ वित्तीय स्थिति उसे निवेश के अवसरों के लिए पर्याप्त पूंजी बनाए रखते हुए समय-समय पर शेयरधारकों को लाभ देने में सक्षम बनाती है।
 
कंपनी ने कहा कि यह कदम अतिरिक्त नकदी को प्रभावी और कुशल तरीके से शेयरधारकों को लौटाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।