सेंसेक्स, निफ्टी ने इन्फोसिस, आईटीसी के शेयर की खरीदारी से शुरुआती नुकसान की भरपाई की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-02-2026
Sensex, Nifty recover early losses on buying in Infosys, ITC shares
Sensex, Nifty recover early losses on buying in Infosys, ITC shares

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इन्फोसिस और आईटीसी जैसे शेयर की खरीदारी से बाजारों को नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 289.72 अंक टूटकर 82,987.43 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 112.45 अंक फिसलकर 25,570.30 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बाद में दोनों में तेजी आई और वे सकारात्मक दायरे में कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 116.08 अंक चढ़कर 83,393.23 अंक पर और निफ्टी 12.90 अंक की बढ़त के साथ 25,695.65 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इन्फोसिस, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडिगो, सन फार्मास्यूटिकल्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। दूसरी ओर इटर्नल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में गिरावट देखी गई।
 
एशियाई बाजारों में, जापान के निक्की 225 में करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई। चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के कारण बंद रहे।
 
अमेरिकी शेयर बाजार भी राष्ट्रपति दिवस के कारण सोमवार को बंद रहे।