सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-11-2025
Sensex, Nifty fall in early trade
Sensex, Nifty fall in early trade

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों के बीच दो दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 285.28 अंक की गिरावट के साथ 85,347.40 अंक पर और एनएसई निफ्टी 82.6 अंक फिसलकर 26,109.55 अंक पर आ गया।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर में तेजी रही।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे ।
 
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवारर को नकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।
 
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 283.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 824.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
 
 
व्यापार मुंबई