RBL Bank to issue shares worth Rs 26,015 crore to Emirates NBD Bank, will become promoter
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आरबीएल बैंक 26,015 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर एमिरेट्स एनबीडी बैंक को जारी करेगा।
शेयर बाजार को बृहस्पतिवार को दी गई सूचना के अनुसार, बैंक के निदेशक मंडल ने तरजीही निर्गम के जरिये 280 रुपये प्रति शेयर की दर से 92.91 करोड़ से अधिक शेयर जारी करने को मंजूरी दी है।
आरबीएल बैंक ने बताया कि एमिरेट्स एनबीडी बैंक को बैंक का प्रवर्तक वर्गीकृत किया गया है।
इसके साथ ही आरबीएल बैंक ने निदेशक मंडल के पुनर्गठन को भी मंजूरी दे दी है।
शायन कीथ नेल्सन, पैट्रिक जॉन सुलिवन, नीरज माकिन, मनोज चावला और मारवान महमूद मोहम्मद हादी को एमिरेट्स एनबीडी के नामांकित गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।
साथ ही गोपाल जैन और वीणा मांकर ने बैंक के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अप्रैल में एमिरेट्स एनबीडी बैंक को आरबीएल बैंक में 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी लेने की अनुमति दी थी, जबकि वित्त मंत्रालय ने मई में मंजूरी दी थी।
इस सौदे के बाद बैंक को विदेशी बैंक की अनुषंगी इकाई के रूप में माना जाएगा।