आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जून में सालाना आधार पर 24.1 प्रतिशत बढ़कर 3,88,144 इकाई रही। उद्योग संगठन सियाम ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यात्री वाहनों की थोक बिक्री जून 2025 में 3,12,851 इकाई रही थी।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के बयान के अनुसार, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की कुल थोक बिक्री 18.6 प्रतिशत बढ़कर 18,51,400 इकाई हो गई, जो जून 2025 में 15,61,283 इकाई थी।
तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री जून में 26.1 प्रतिशत बढ़कर 77,951 इकाई रही, जबकि एक वर्ष पहले की समान अवधि में यह 61,828 इकाई थी।