मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 3.4 प्रतिशत बढ़कर 357 करोड़ रुपये पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-08-2026
Max Healthcare Institute's net profit rose 3.4 percent to Rs 357 crore in the June quarter.
Max Healthcare Institute's net profit rose 3.4 percent to Rs 357 crore in the June quarter.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट लिमिटेड (एमएचआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 3.4 प्रतिशत बढ़कर 357 करोड़ रुपये हो गया।
 
कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में 345 करोड़ रुपये था।
 
एमएचआईएल ने बयान में कहा कि नेटवर्क की सकल आय 16 प्रतिशत बढ़कर 2,982 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,574 करोड़ रुपये थी।
 
कंपनी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मरीजों से होने वाली आय सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 247 करोड़ रुपये रही।
 
मैक्स हेल्थकेयर ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने एमएसएसएच वैशाली में पुराने टावर के विस्तार के लिए 425 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय को मंजूरी दी है।
 
इससे अस्पताल की मौजूदा 387 बिस्तर की क्षमता में 202 और बिस्तर जुड़ जाएंगे।
 
इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के प्रस्तावित नियामकीय बदलावों को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रवेश करने और मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी भी दी है।
 
कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अभय सोई ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही कंपनी के लिए मजबूत शुरुआत रही है। इस दौरान दो रणनीतिक अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरे किए गए और बिस्तर की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।’’