आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी। कारोबार समाप्त होने से पहले लिवाली और कच्चे तेल के दाम में तेज गिरावट से मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 115 अंक के लाभ में रहा।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान अधिकांश समय गिरावट में रहा। लेकिन आखिरी चरण में लिवाली से यह 286.98 अंक यानी 0.37 प्रतिशत बढ़कर 77,656.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 77,666.39 अंक तक गया और नीचे में 77,125.91 अंक तक आया। कुल मिलाकर कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 243.2 अंक की गिरावट आई थी।
इसी तरह, 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी भी कारोबार के आखिरी चरण में हुई लिवाली के कारण 115.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 24,334.55 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, ट्रेंट, टाइटन और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।