जियो प्लेटफॉर्म्स ने आकाश अंबानी को पांच साल के लिए प्रबंध निदेशक किया नियुक्त

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-05-2026
Jio Platforms appoints Akash Ambani as Managing Director for five years
Jio Platforms appoints Akash Ambani as Managing Director for five years

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 जियो प्लेटफॉर्म्स ने आकाश अंबानी को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी।
 
कंपनी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले यह नियुक्ति की है। आईपीओ के लिए मसौदा दस्तावेज मई के अंत तक या जून में दाखिल किए जाने की संभावना है।
 
जियो प्लेटफॉर्म्स ने सात मई को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आकाश अंबानी को नौ अप्रैल 2026 से प्रभावी पांच वर्ष की अवधि के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
 
अंबानी अक्टूबर 2014 से जियो प्लेटफॉर्म्स की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम (आरजेआईएल) के निदेशक मंडल में शामिल हैं। जून 2022 में उन्हें आरजेआईएल का चेयरमैन बनाया गया था।
 
उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने 2016 में सेवा शुरू होने के छह महीने से भी कम समय में 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया।
 
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ और 1.46 लाख करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।