जिंदल स्टेनलेस का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 7.6 प्रतिशत बढ़कर 769 करोड़ रुपये

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-08-2026
Jindal Stainless's first quarter net profit rises 7.6 percent to Rs 769 crore
Jindal Stainless's first quarter net profit rises 7.6 percent to Rs 769 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 7.6 प्रतिशत बढ़कर 769 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
 
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 715 करोड़ रुपये था।
 
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 10.5 प्रतिशत बढ़कर 11,279 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 10,207 करोड़ रुपये थी।
 
अप्रैल-जून तिमाही के अंत में कंपनी का एकीकृत शुद्ध ऋण 2,950 करोड़ रुपये था।
 
जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और वैश्विक व्यापार परिस्थितियों में लगातार बदलाव जैसे चुनौतीपूर्ण परिचालन माहौल के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा।
 
कंपनी ने बयान में कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण तिमाही के शुरुआती हफ्तों में औद्योगिक गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई। इस चुनौती से निपटने के लिए प्रबंधन ने प्रोपेन और एलपीजी की सीमित उपलब्धता की भरपाई पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के उपयोग को बढ़ाकर की।