देश का निर्यात अगस्त में 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा कम हुआ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-09-2026
India's exports rose 26.12 percent to $43.81 billion in August, reducing trade deficit
India's exports rose 26.12 percent to $43.81 billion in August, reducing trade deficit

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
देश का वस्तु निर्यात अगस्त में 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर हो गया, जबकि व्यापार घाटा घटकर 26.86 अरब डॉलर रह गया। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

देश का आयात अगस्त में करीब 14.1 प्रतिशत बढ़कर 70.76 अरब डॉलर रहा।
 
चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह (अप्रैल-अगस्त) के दौरान निर्यात 17.85 प्रतिशत बढ़कर 215.91 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि आयात 18.21 प्रतिशत बढ़कर 363 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
 
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद, रसायन और कपड़ा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के मिले-जुले प्रदर्शन से निर्यात में सकारात्मक रुख कायम है।
 
अग्रवाल ने कहा कि भारत के निर्यात की मांग अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिक्स देशों और अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं से प्रमुख रूप से बनी रही।