फ्लिपकार्ट ने फैशन श्रेणी के सभी उत्पादों के लिए शून्य-कमीशन नीति का किया विस्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-07-2026
Flipkart extends zero-commission policy to all products in the fashion category
Flipkart extends zero-commission policy to all products in the fashion category

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 ई-कॉमर्स मंच फ्लिपकार्ट ने अपनी शून्य-कमीशन नीति का विस्तार करते हुए इसमें फैशन श्रेणी के सभी उत्पादों को शामिल कर लिया है। कंपनी ने इस श्रेणी के लिए पहले से तय 1,000 रुपये की मूल्य सीमा को हटा दिया है।

फ्लिपकार्ट ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि इस कदम से फैशन क्षेत्र के करीब 90,000 सक्रिय विक्रेताओं को अपना पूरा मुनाफा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
 
इससे पहले, कंपनी यह शून्य-कमीशन नीति केवल 1,000 रुपये तक की कीमत वाले फैशन उत्पादों पर ही लागू करती थी।
 
फ्लिपकार्ट फैशन के उपाध्यक्ष कपिल थिरानी ने कहा, "विक्रेताओं को प्राथमिकता देने वाली इस पहल का विस्तार पूरी फैशन श्रेणी में करने से हम अपने विक्रेताओं के लिए दीर्घकालिक निवेश कर रहे हैं। इससे वे नवाचार, उत्पादों की विविधता बढ़ाने और ब्रांड निर्माण में अधिक भरोसे के साथ निवेश कर सकेंगे।"