बढ़ती तेल कीमतों के दबाव में घरेलू बाजार, सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-09-2026
Domestic markets remain under pressure due to rising oil prices; Sensex closes marginally lower
Domestic markets remain under pressure due to rising oil prices; Sensex closes marginally lower

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से मंगलवार को निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और घरेलू शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।
 
विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति को लंबे समय तक सख्त बनाए रखने की आशंका बढ़ने से भी दुनिया के उभरते बाजारों में जोखिम लेने की धारणा प्रभावित हो रही है।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 12.99 अंक यानी 0.02 प्रतिशत गिरकर 76,944.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 301.15 अंक गिरकर 76,656.12 अंक तक आ गया था।
 
अपराह्न 3.12 बजे सेंसेक्स 271.79 अंक गिरकर 76,685.48 अंक पर कारोबार कर रहा था, लेकिन समापन नीलामी सत्र (सीएएस) के दौरान इसने अधिकांश नुकसान की भरपाई कर ली।