Decision to increase wheat MSP by Rs 25 to Rs 2,610 per quintal for Rabi season 2027-28
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 25 रुपये बढ़ाकर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दी।
गेहूं का एमएसपी रबी विपणन सत्र 2026-27 में 2,585 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया था।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गेहूं की उत्पादन लागत 1,264 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि नए सत्र के लिए एमएसपी 2,610 रुपये रखा गया है।
सरकार ने 2027-28 सत्र के लिए गेहूं के अलावा पांच अन्य रबी फसलों के लिए भी एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है। जौ का एमएसपी 136 रुपये बढ़ाकर 2,286 रुपये, चने का 83 रुपये बढ़ाकर 5,958 रुपये और मसूर का 390 रुपये बढ़ाकर 7,390 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।
इसी तरह, रैपसीड-सरसों का एमएसपी 413 रुपये बढ़ाकर 6,613 रुपये और कुसुम का 675 रुपये बढ़ाकर 7,215 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।