जिंस लागत के दबाव में यात्री वाहनों की कीमतें चरणबद्ध ढंग से बढ़ाने पर विचार: टाटा मोटर्स

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-09-2026
vehicles in a phased manner under commodity cost pressure: Tata Motors
vehicles in a phased manner under commodity cost pressure: Tata Motors

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेश चंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी यात्री वाहनों की कीमतों में जिंस लागत बढ़ने के दबाव के बीच आगे भी चरणबद्ध ढंग से बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है।
 
चंद्रा ने कंपनी की नई सेडान कार ‘एरिस’ की पेशकश के अवसर पर पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि टीएमपीवी जिंस लागत में हुई बढ़ोतरी के एक महत्वपूर्ण हिस्से का बोझ अभी खुद ही उठा रही है और लागत घटाने के प्रयास भी जारी रखे हुए है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम हर महीने इसकी समीक्षा कर रहे हैं कि वाहन कीमतों में एक निश्चित स्तर की बढ़ोतरी करने का अवसर कब मिलेगा। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी छोटी-छोटी किस्तों में की जाएगी ताकि मांग पर तत्काल असर न पड़े।’’
 
टाटा मोटर्स ने इस महीने की शुरुआत में अपने वाणिज्यिक वाहनों के सभी खंडों में एक प्रतिशत तक कीमतें एक अक्टूबर से बढ़ाने की घोषणा की थी।