कोचीन शिपयार्ड की बिक्री पेशकश खुली, शेयर चार प्रतिशत टूटा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-07-2026
Cochin Shipyard's offer for sale opens, shares fall 4%

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

सरकार की कोचीन शिपयार्ड में 5.04 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिए बिक्री पेशकश (ओएफएस) मंगलवार को संस्थागत निवेशकों के लिए खुली।

इसके लिए 1,400 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया गया है। न्यूनतम मूल्य सोमवार के बंद भाव 1,504.75 रुपये की तुलना में करीब सात प्रतिशत कम है।
 
सीएसएल का शेयर मंगलवार को सुबह के कारोबार में 4.4 प्रतिशत टूटकर 1,438 रुपये के निचले स्तर पर आ गया।
 
सरकार दो दिन की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये जहाज निर्माण कंपनी सीएसएल में 1.32 करोड़ से अधिक शेयर यानी 5.04 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच रही है। इसमें 2.52 प्रतिशत शेयर बेचे जाएंगे, जबकि अधिक मांग आने की स्थिति में उतनी ही अतिरिक्त हिस्सेदारी ‘ग्रीन-शू’ विकल्प के तहत बेची जाएगी।
 
निर्धारित न्यूनतम मूल्य पर 5.04 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकारी खजाने को लगभग 1,800 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।