बीएमसी ने 2026-27 के लिए 80,952.56 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-02-2026
BMC presents Rs 80,952.56 crore budget for 2026-27
BMC presents Rs 80,952.56 crore budget for 2026-27

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 80,952.56 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय का प्रस्ताव रखा, जो 2025-26 के मुकाबले 8.77 प्रतिशत अधिक है।
 
बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने बजट पेश किया, जिसमें पूंजीगत व्यय के लिए 48,164.28 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। यह राशि 2025-26 के मुकाबले 11.59 प्रतिशत अधिक है।
 
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राजस्व व्यय 32,698.44 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जो 2025-26 के 28,257.91 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान से लगभग 15.71 प्रतिशत अधिक है।
 
बजट में अनुमानित राजस्व आय 51,510.94 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो सालाना आधार पर 19.35 प्रतिशत अधिक है।
 
संपत्ति कर राजस्व, जो बीएमसी की आय के प्रमुख स्रोतों में एक है, 2026-27 के लिए 7,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो 2025-26 में 6,200 करोड़ रुपये था।