सीरतुन्नबी प्रतियोगिता में एएमयू सिटी स्कूल के छात्रों ने जीते पुरस्कार

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 31-10-2026
AMU City School students win prizes in Seerat-un-Nabi competition
AMU City School students win prizes in Seerat-un-Nabi competition

 

अलीगढ़

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल के छात्रों ने सीरतुन्नबी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सीरत कमेटी की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए। शुक्रवार को स्कूल की प्रातःकालीन सभा में प्रबंधन की ओर से विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में मोहम्मद फरहान ने सीनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय और जिला, दोनों स्तरों पर प्रथम स्थान हासिल किया। मोहम्मद अफ्फान ने किरात और निबंध लेखन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, मोहम्मद जियाद और अताउर रहमान ने क्विज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद फैयाजुद्दीन और वाइस प्रिंसिपल डॉ. शाहिद जलील ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई और उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. शाहिद जलील ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को विकसित करने और सीरत-ए-नबवी के प्रति प्रेम को मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

उन्होंने प्रतियोगिताओं की तैयारी में छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले धर्मशास्त्र के शिक्षक सैयद अतीकुर रहीम को भी बधाई दी।