Xi described China's rapid industrialization as an example for developing countries.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने देश के तेजी से हो रहे औद्योगीकरण को विकासशील देशों के लिए अनुकरणीय बताया और उनके इस भाषण से बीजिंग का बढ़ता आत्मविश्वास प्रदर्शित हुआ।
चिनफिंग 14 साल से सत्ता में हैं। उन्होंने कहा कि चीन ने कुछ ही दशकों में वह सब कुछ हासिल कर लिया, जिसके लिए अमीर देशों को सदियां लग गईं।
सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘हम मानवता के लिए एक साझा भविष्य वाला समुदाय तैयार करने का समर्थन करते हैं, और मानवता के समक्ष मौजूद बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए चीनी समझदारी, चीनी समाधान और चीनी ताकत का योगदान देते हैं।’’
विश्व में अमेरिका के प्रभुत्व को चुनौती देने वाले चीन ने कहा कि वह मौजूदा वैश्विक व्यवस्था को हटाकर उसकी जगह नहीं लेना चाहता, बल्कि उसमें बदलाव करना चाहता है ताकि विकासशील देशों के हितों का बेहतर ढंग से प्रतिनिधित्व हो सके।
पिछले साल चीन सरकार अमेरिका से सीधे भिड़ गई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चीन से होने वाले आयात पर लगाये गए शुल्क (टैरिफ) में कटौती करने के लिए मजबूर कर दिया।