बहरीन में स्थापित अमेरिकी रडार को नष्ट किया : ईरान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-11-2026
US radar station in Bahrain destroyed: Iran
US radar station in Bahrain destroyed: Iran

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजी) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने बहरीन में स्थापित अमेरिका के एक पूर्व चेतावनी रडार को नष्ट कर दिया है।

ईरान के अर्द्धसैनिक बल द्वारा गत महीनों में पहली बार ऐसा दावा किया है। उसने साथ ही कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा एक टैंकर एक बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया।
 
हालांकि, आईआरजी के दोनों दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी।
 
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के हवाले से खबर दी कि अमेरिकी रडार प्रणाली पर यह हमला, दक्षिणी ईरानी बंदरगाह सिरिक में एक दूरसंचार टावर पर अमेरिकी हमले के बाद किया गया।
 
बहरीन, ईरान के सबसे कड़े आलोचकों में से एक रहा है और यहां अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा तैनात है।