ट्रंप ने ईरान पर फिर हमले का दिया संकेत, तेहरान की कड़ी चेतावनी

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 24-10-2026
Trump hints at further attacks on Iran; Tehran issues a stern warning
Trump hints at further attacks on Iran; Tehran issues a stern warning

 

नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर एक और हमले की संभावना जताई है। उन्होंने शुक्रवार (23 अक्टूबर) को फ्लोरिडा में आयोजित एक रैली के दौरान कहा, “हो सकता है कि हमें एक और छोटा, लेकिन भीषण हमला देखने को मिले।”

अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था, जिसे ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ नाम दिया गया। ट्रंप के ताजा बयान से ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है।

ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद क्यूबा के मुद्दे पर ध्यान देने की भी बात कही। उन्होंने कहा, “ईरान से लौटने के बाद हम क्यूबा के मुद्दे पर गौर करेंगे। इसके बाद हम विदेश मंत्री मार्को रुबियो को क्यूबा के साथ समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भेजेंगे।”

इस बीच, ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उसने दोबारा हमला किया, तो तेहरान की प्रतिक्रिया पिछली बार के मुकाबले कहीं अधिक कठोर होगी।

स्रोत: रॉयटर्स