ईरान की ओर से दागी गयी तीन मिसाइलों को बीच रास्ते में ही मार गिराया : जॉर्डन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-07-2026
Three missiles fired by Iran were shot down mid-air: Jordan
Three missiles fired by Iran were shot down mid-air: Jordan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जॉर्डन की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गई तीन मिसाइलों को बीच रास्ते में ही मार गिराया।

जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा के अनुसार, सेना ने यह जानकारी दी। हमले में किसी के हताहत होने की अभी सूचना नहीं है।
 
जॉर्डन में अमेरिकी सैनिक और सैन्य विमान तैनात हैं। अमेरिका द्वारा ईरान पर हवाई हमलों का अभियान तेज किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई के तहत ईरान कई बार जॉर्डन को निशाना बना चुका है।