सर्वेक्षण में खुलासा: हर चार में से एक अमेरिकी वयस्क को ट्रंप की नीतियों से मदद मिली

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 18-07-2025
Survey reveals: One in four American adults found Trump's policies helpful
Survey reveals: One in four American adults found Trump's policies helpful

 

वाशिंगटन

अमेरिका में केवल 25 प्रतिशत वयस्कों का मानना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से उन्हें फायदा हुआ है। यह जानकारी एसोसिएटेड प्रेस (AP)-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च के ताज़ा सर्वेक्षण में सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, अर्थव्यवस्था, आव्रजन, सरकारी खर्च और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे प्रमुख मुद्दों पर ट्रंप का प्रदर्शन जनता को निराशाजनक लगा। किसी भी मुद्दे पर राष्ट्रपति ट्रंप बहुमत हासिल करने में नाकाम रहे।

सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि ट्रंप की दूसरी पारी में आव्रजन नीति, जो पहले उनकी बड़ी ताकत मानी जाती थी, इस साल की शुरुआत से कमजोर हुई है। हालांकि, विशाल बजट विधेयक पारित होने के बाद अधिकतर लोग मानते हैं कि ट्रंप ‘कुछ हद तक’ काम करने में सक्षम हैं।

फिर भी, अधिकांश अमेरिकियों को ट्रंप की नीतियों से कोई सकारात्मक बदलाव महसूस नहीं हुआ। लगभग 50% लोगों का मानना है कि ट्रंप की नीतियों ने जनता को नुकसान पहुंचाया, जबकि हर पांच में से दो लोगों का कहना है कि उनके जीवन में कोई बदलाव नहीं आया

सिर्फ एक-चौथाई अमेरिकी ही मानते हैं कि राष्ट्रपति की नीतियों से उन्हें मदद मिली है।
डेमोक्रेट नेताओं और लगभग आधे निर्दलीयों का कहना है कि इन नीतियों का नकारात्मक असर पड़ा है, वहीं रिपब्लिकन खेमे में भी कई लोग मानते हैं कि उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ