Spain faces 14-year general strike, increasing pressure on government over housing crisis
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
स्पेन में आवास संकट के समाधान के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग को लेकर बुधवार को लाखों कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। देश में तीन सप्ताह से भी कम समय बाद आम चुनाव होने हैं, जिनके बाद धुर दक्षिणपंथी दल के सत्ता में आने की संभावना है।
स्पेन में पिछले 14 वर्ष में यह पहली आम हड़ताल है। इसके कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में देरी होने और यूरो क्षेत्र की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले इस देश में कारोबार, कारखानों तथा दुकानों का कामकाज धीमा पड़ने या पूरी तरह बंद होने की आशंका है।
बुधवार की इस हड़ताल को लेकर कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम नागरिकों के हित एवं अपेक्षाएं अलग-अलग हैं।
स्पेन में पिछले 10 वर्ष में मकानों का औसत किराया लगभग दोगुना हो गया है। इससे परिवारों के बजट पर भारी बोझ पड़ रहा है और मतदाताओं में नाराजगी बढ़ रही है। पिछले महीने मैड्रिड में 87 वर्षीय एक महिला को उसके घर से निकाले जाने की घटना का राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारण होने के बाद आवास संकट को लेकर लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया।