ईरान से खतरे के चलते अमेरिकी वायुसेना ने इंग्लैंड सैन्य अड्डे से ईंधन भरने वाले विमानों को हटाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-11-2026
US Air Force removes refueling planes from England military base due to threat from Iran
US Air Force removes refueling planes from England military base due to threat from Iran

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अमेरिकी वायुसेना ने ईरान से खतरे के मद्देनजर इंग्लैंड के पूर्वी हिस्से में स्थित अपने सैन्य अड्डे से हवा में ईंधन भरने वाले विमानों को हटा लिया है। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने मंगलवार को अपनी खबर में यह जानकारी दी।
 
अखबार ने इस फैसले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि आरएएफ मिल्डेनहॉल में तैनात ईंधन भरने वाले दो विमानों को सोमवार को जर्मनी भेज दिया गया। इसके अलावा, बाद में कई अन्य विमानों को भी यूरोप के दूसरे सैन्य अड्डों पर स्थानांतरित कर दिया गया।
 
‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों को सोमवार को नए खतरे के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने विमानों को दूसरे स्थानों पर भेजने का फैसला किया।
 
इस बारे में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पूछे जाने पर अमेरिकी यूरोपीय कमान के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस खबर की जानकारी है। हालांकि, उन्होंने केवल इतना कहा कि वायुसेना विभिन्न कारणों से विमानों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजती रहती है, जिनमें प्रशिक्षण और वास्तविक अभियान संबंधी जरूरतें शामिल हैं।
 
अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘‘सैन्य अभियानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम सैन्य संसाधनों की आवाजाही के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते।’’