नाइजीरिया में 14 सैनिकों की हत्या, 300 से अधिक बंदूकधारियों से हुई मुठभेड़

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 26-06-2025
14 soldiers killed in Nigeria, encounter with more than 300 gunmen
14 soldiers killed in Nigeria, encounter with more than 300 gunmen

 

अबूजा

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य नाइजर राज्य में मंगलवार को हुए एक भीषण संघर्ष में 14 सैनिकों की जान चली गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता अपोलोनिया एनेले ने बुधवार को दी।

प्रवक्ता के अनुसार, 300 से अधिक सशस्त्र हमलावर मारिगा परिषद क्षेत्र के जंगलों से निकलकर स्थानीय गांवों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। सेना को इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सुरक्षाबलों की तत्काल तैनाती की गई।

सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान हमलावरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है, हालांकि उनके हताहतों की संख्या स्पष्ट नहीं की गई है।

नाइजीरिया के इस हिस्से में सशस्त्र गिरोहों और आतंकी गुटों की सक्रियता पहले से चिंता का विषय रही है। सेना लगातार ऐसे खतरों से निपटने के लिए अभियान चला रही है।