आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने मंगलवार को अपने पश्चिमी तट से एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र समुद्र की ओर दागा।
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दी।
यह घटनाक्रम 19 अप्रैल को उत्तर कोरिया द्वारा किए गए एक और प्रक्षेपण के बाद सामने आया, जिसमें उसने कम दूरी के कई प्रक्षेपास्त्र दागे थे।
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन 2019 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ परमाणु कूटनीति के विफल होने के बाद से अपने परमाणु और प्रक्षेपास्त्र भंडार के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।
ट्रंप ने बार-बार किम के साथ वार्ता करने की इच्छा जताई है, लेकिन उत्तर कोरिया ने अब तक इन प्रस्तावों को तवज्जो नहीं दी है।