अमेरिका तक अब भी भेजे जा रहे संदेश, कूटनीति के रास्ते खुले: ईरान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-10-2026
Messages still being sent to US, channels of diplomacy open: Iran
Messages still being sent to US, channels of diplomacy open: Iran

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अमेरिका और इजराइल में अहम चुनावों से पहले ईरान के साथ व्यापक युद्ध दोबारा शुरू होने की आशंकाओं के बीच तेहरान ने कहा है कि मध्यस्थों के जरिए अमेरिका तक संदेश पहुंचाए जा रहे हैं और वह कूटनीति के लिए अब भी तैयार है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आज इस्लामिक गणराज्य ईरान पर हमला नहीं किया जाएगा।
 
इस बीच, इजराइल के उच्चतम न्यायालय के सरकार को सूचियां साझा करने की प्रक्रिया बहाल करने के आदेश के बाद रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) को कब्जे वाले वेस्ट बैंक और गाजा में हिरासत में लिए गए फलस्तीनियों की सूचियां फिर से मिलने लगी हैं।
 
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान ने कूटनीति के रास्ते बंद नहीं किए हैं और मध्यस्थों के जरिए अमेरिका तक संदेश पहुंचाए जा रहे हैं। युद्ध को लेकर बातचीत कई सप्ताह से ठहरी हुई प्रतीत हो रही है।
 
सरकारी मीडिया के अनुसार, बघाई ने एक जर्मन प्रसारक के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका एकतरफा मांगों पर अड़ा हुआ दिखाई देता है और ट्रंप एवं अमेरिकी अधिकारी बार-बार ‘पूर्ण आत्मसमर्पण’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं, जिसे कोई भी ईरानी स्वीकार नहीं करता।
 
अमेरिका और इजराइल में आने वाले दिनों में चुनाव होने हैं। इस बीच ईरान के लोगों के बीच व्यापक युद्ध दोबारा शुरू होने की आशंकाएं बढ़ रही हैं।