आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
स्थानीय चुनावों में हार के बाद पद छोड़ने के दबाव का सामना कर रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टॉर्मर के एक मंत्रिमंडलीय सहयोगी ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
आवास, समुदाय और स्थानीय सरकार मंत्री मियाता फ़ानबुलेह ने इस्तीफा दे दिया और स्टॉर्मर से ‘‘देश के लिए सही काम करने" और पद छोड़ने के लिए एक वक्त निर्धारित करने का आग्रह किया।
फ़ानबुलेह ने कहा कि उन्हें अपनी सेवा पर गर्व है, लेकिन सरकार ने उस दूरदर्शिता और गति के साथ काम नहीं किया जिसका जनादेश मतदाताओं ने दिया था।
उन्होंने कहा, ‘‘न ही हमने लेबर पार्टी के रूप में शासन किया जो अपने मूल्यों के बारे में स्पष्ट और अपने दृढ़ विश्वास पर कायम रहती है।’’