जोहानिसबर्ग
विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने शनिवार को कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि साझा इतिहास, आपसी विश्वास और गहरी सद्भावना पर आधारित हैं।
दक्षिण अफ्रीका में बसे असमिया प्रवासियों और भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए मार्गेरिटा ने कहा, "अफ्रीका के साथ हमारा रिश्ता कोई अस्थायी संपर्क नहीं, बल्कि एक परिवर्तनकारी जुड़ाव है। यह संबंध भविष्य के लिए साझी समृद्धि की नींव रखता है।"
उन्होंने आगे कहा कि भारत अपने प्रवासी समुदाय को अपनी सबसे बड़ी संपत्ति मानता है और भारत-दक्षिण अफ्रीका रिश्तों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए उनके सहयोग की अपेक्षा रखता है।