जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुओ फुकुदा का 90 वर्ष की आयु में निधन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-10-2026
Former Japanese Prime Minister Yasuo Fukuda dies at the age of 90
Former Japanese Prime Minister Yasuo Fukuda dies at the age of 90

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुओ फुकुदा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
फुकुदा केवल एक साल तक प्रधानमंत्री रहे और इसके बाद उन्होंने कई साल तक चीन के साथ बेहतर संबंध बनाने की कोशिश की।
 
सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने बताया कि उनका निधन बृहस्पतिवार को हुआ। हालांकि, पार्टी ने उनकी मौत के कारण समेत विस्तृत जानकारी नहीं दी।
 
साल 1936 में जन्मे फुकुदा का बचपन तोक्यो के उत्तर-पश्चिम में स्थित गुनमा में एक राजनीतिक परिवार में बीता। उनके पिता ताकेओ फुकुदा भी जापान के प्रधानमंत्री रहे थे और उन्होंने तोक्यो के बीजिंग के साथ संबंध मजबूत करने के लिए काम किया था।
 
साल 2007 से 2008 तक प्रधानमंत्री रहते हुए फुकुदा ने चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ के साथ स्थिर संबंध बनाए। 2012 में राजनीति से संन्यास लेने के बाद फुकुदा ने चीन के साथ जापान के संबंध सुधारने पर अपना ध्यान केंद्रित किया। उस समय पूर्वी चीन सागर में कुछ निर्जन द्वीपों को लेकर दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय विवाद के कारण संबंध खराब हो गए थे।