साओ पाउलो
: ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव में हार के बावजूद पद पर बने रहने की साजिश रचने के आरोप में नजरबंद करने का आदेश सोमवार को दिया।
न्यायमूर्ति एलेक्जेंडर डी मोरेस ने 70 वर्षीय बोल्सोनारो के खिलाफ यह आदेश जारी किया है।बोल्सोनारो के वकीलों ने इस फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है।बोल्सोनारो अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी मित्र माने जाते हैं।
ट्रंप ने ब्राजील से आयातित वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने को बोल्सोनारो की न्यायिक स्थिति से जोड़ते हुए इस मामले को एक राजनीतिक कार्रवाई करार दिया है। वहीं, ब्राजील के वर्तमान राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा और सत्ता पक्ष के अन्य नेताओं ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है।
निर्णय के कुछ घंटों बाद, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के पश्चिमी गोलार्ध मामलों के ब्यूरो ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर कहा कि ट्रंप प्रशासन बोल्सोनारो को नजरबंद करने के मोरेस के आदेश की निंदा करता है और इस कार्रवाई में शामिल सभी को जवाबदेह ठहराएगा।
ब्राजील सरकार ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।ब्राजील के अभियोजकों ने बोल्सोनारो पर एक आपराधिक संगठन का नेतृत्व करने का आरोप लगाया है, जिसने चुनाव परिणाम पलटने की साजिश रची थी। इस साजिश में राष्ट्रपति लूला और न्यायमूर्ति डी मोरेस की हत्या की योजना भी शामिल थी।दक्षिणपंथी नेता बोल्सोनारो 2022 के चुनाव में मामूली अंतर से हार गए थे।