जी7 शिखर सम्मेलन में ‘हॉट माइक’ ने नेताओं की हल्की-फुल्की बातचीत भी रिकॉर्ड की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-06-2026
At the G7 summit, a hot mic also recorded the light-hearted conversations of the leaders.
At the G7 summit, a hot mic also recorded the light-hearted conversations of the leaders.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
दुनिया की प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के ‘जी7’ शिखर सम्मेलन में युद्ध, व्यापार और अन्य वैश्विक चुनौतियों जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ कुछ हल्की-फुल्की बातचीत भी चर्चा का विषय बनी, जिसे वहां लगे ‘हॉट माइक’(माइक्रोफोन) ने रिकॉर्ड कर लिया।

फ्रांस में झील किनारे स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित इस शिखर सम्मेलन के दौरान बैठक कक्षों के भीतर और बाहर लगे माइक्रोफोन में नेताओं की अनौपचारिक बातचीत भी रिकॉर्ड हो गई। इन चर्चाओं में खेल, धूम्रपान, मौसम और ग्रीनलैंड जैसे विषय शामिल रहे।
 
 
मेलोनी ने धूम्रपान छोड़ने की जानकारी दी
 
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने पूछा कि क्या उन्होंने सुबह सिगरेट पी है। इस पर मेलोनी ने जवाब दिया कि उन्होंने ‘‘एक मई के बाद से धूम्रपान नहीं किया है।’’
 
उनकी इस बात पर कनाडा, ब्रिटेन, जापान और यूरोपीय संघ के नेताओं ने उन्हें बधाई दी। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वह ‘निकोटिन पैच’ का इस्तेमाल कर रही हैं।
 
 
फुटबॉल और खेल पर भी हुई चर्चा
 
अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में आयोजित फुटबॉल विश्व कप के बीच खेल चर्चा का प्रमुख विषय रहा। दोपहर के भोजन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य नेताओं के बीच फुटबॉल पर बातचीत हुई।
 
किसी नेता ने फ्रांसीसी टीम के समर्थन में ‘‘अले ले ब्लू’’ का नारा लगाया, जबकि एक अन्य नेता ने हाल में पेरिस सेंट-जर्मेन की चैंपियंस लीग जीत का जिक्र किया।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में आयोजित यूएफसी (अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप) मुकाबले का उल्लेख करते हुए संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाना व्हाइट की प्रशंसा की।
 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीअर स्टॉर्मर ने केप वर्डे और विश्व चैंपियन स्पेन के बीच 0-0 से बराबरी पर समाप्त हुए मैच को ‘‘काफी रोमांचक’’ बताया।