आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को कहा कि उनका देश असम के साथ और अधिक अवसरों की तलाश करेगा, जो दोनों पक्षों के लिए वाणिज्यिक रूप से लाभकारी होंगे।
गोर गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे, जिन्होंने राज्य में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली।
गोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज गुवाहाटी आमंत्रित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’
उन्होंने कहा, “अमेरिका और असम के बीच कई वाणिज्यिक संबंध हैं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम दोनों देशों के लिए कई और लाभकारी परिदृश्य तलाशेंगे!”
शर्मा के साथ, चार विधायकों - भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मंत्रियों को चार्टर्ड विमानों, हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए साथ ही उन्हें विदेश यात्राओं पर भी नहीं जाना चाहिए।
कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष अमित साटम पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने मानसून-पूर्व नाला सफाई कार्यों के निरीक्षण के दौरान 25 वाहनों के काफिले का इस्तेमाल किया।